home page

अनूपपुर: मधुमक्खियों के हमले से दंपति घायल, हालत खतरे से बाहर

 | 
अनूपपुर: मधुमक्खियों के हमले से दंपति घायल, हालत खतरे से बाहर


अनूपपुर, 01 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के मौहरी गांव में मंगलवार को पानी की टंकी के पास मधुमक्खियों के झुंड ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया। दोनों को कई डंक लगे। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला चिकिसालय पहुंचाया जहो डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

छत्तीसगढ़ के नागपुर निवासी विक्की सिंह अपनी पत्नी बिंदिया सिंह के साथ चिल्हारी गांव से मौहरी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तभी मौहरी में पानी की टंकी के पास पहुंचे। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों ने बचने के लिए भागने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें कई डंक लगे। इसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों की मदद की और दोनों को जिला चिकिसालय अनूपपुर ले जाया गया।

जिला चिकिसालय के पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि बिंदिया सिंह का मायका चिल्हारी गांव में है। वह रक्षाबंधन पर मायके आई थीं। त्योहार के बाद विक्की सिंह उन्हें लेने चिल्हारी पहुंचे थे। मंगलवार को दोनों नागपुर जाने के लिए मौहरी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के हालत खतरे से बाहर बताई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला