home page

मंदसौरः ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों के साथ कांग्र्रेस ने लगाए बेशर्म के पौधे

 | 
मंदसौरः ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों के साथ कांग्र्रेस ने लगाए बेशर्म के पौधे


मंदसौर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शुक्रवार को कांग्रेस ने ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने को लेकर किसानों के साथ प्रदर्शन किया और बेशर्म के पौधे लगाए।

दरअसल, गत दिनों जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में एक फरवरी को ओलावृष्टि एवं बेमौसम तेज बारिश से बोरखेड़ी, लसूड़िया कदमाला, हरमाला, किशनगढ़, झारड़ा, गोपालपुरा, फतेपुर, अनुपपूरा, कित्तूखेड़ी सहित कई गांवों में अफीम, गेंहू, रायड़ा, चिया, मेथी, चना, लहसुन सहित सभी फसलों में भारी नुकसान हुआ था। फसल नुकसानी का जायजा लेने क्षेत्रीय विधायक, प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम एवं वित्तमंत्री जगदीश जी देवड़ा भी खेतो में पहुंचे थे।

क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव परशुराम सिसौदिया,मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि शुक्रवार को पुन: दोपहर 2.30 बजे ओलावृष्टि प्रभावित गांवों में खेतों में पहुंचकर पीड़ित किसानों से चर्चा की,कांग्रेसजन लगातार पीड़ित किसानों के बीच खेतोंं में जाकर भाजपा सरकार से मुआवजा व बीमा देने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि एक माह बाद भी किसानों के खातों में किसी प्रकार का कोई मुआवजा आज तक नही मिला है हम बर्बाद हो गये हैं। ओलावृष्टि व तेज बारिश से फसलों में हुवे भारी नुकसान के बाद अभी तक मुआवजा व बीमा नही मिलने पर आक्रोशित किसानों के साथ कांग्रेसनेतागणों ने क्षतिग्रस्त फसलों के बीच मे बेशर्म के पौधे रोप कर अनूठा प्रदर्शन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया