home page

अनूपपुर: कार्यकर्ताओं का टोटा: मुठ्ठी भर कांग्रेसिओं पेट्रोलियम पदार्थों की कमी और महंगाई के विरोध में किया प्रर्दशन

 | 
अनूपपुर: कार्यकर्ताओं का टोटा: मुठ्ठी भर कांग्रेसिओं पेट्रोलियम पदार्थों की कमी और महंगाई के विरोध में किया प्रर्दशन


अनूपपुर: कार्यकर्ताओं का टोटा: मुठ्ठी भर कांग्रेसिओं पेट्रोलियम पदार्थों की कमी और महंगाई के विरोध में किया प्रर्दशन


अनूपपुर, 30 मार्च (हि.स.)। पेट्रोलियम पदार्थों की कमी और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में मुठ्ठी भर कांग्रेसिओं ने स्टेशन चौक में ठेले पर बाइक और गैस सिलेंडर रखकर प्रर्दशन किया।

इस प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। वहीं कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने तथा आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की गई। वहीं लगातार कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की कमी देखी जा रहीं हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष को कार्यकर्ता नही मिल रहें हैं। जिससे आज के प्रर्दशन में मुठ्ठी भर कांग्रेसी दिखे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा समय पर उपलब्धता नहीं होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिससे आम आदमी का जीवन-यापन कठिन होता जा रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत दरों में वृद्धि का भी विरोध किया। उनका कहना था कि एक ओर आमजन पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार बिजली दरों में वृद्धि कर जनता पर दोहरी मार डाल रही है।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह, विधायक मनोज अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब पटेल, राजन राठौर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली, राम सजीवन गौतम, अमरेंद्र सिंह, राजेश जैन, संतोष मिश्रा, पुरुषोत्तम चौधरी, पार्षद दीपक पांडे, विनोद सोनी (गुड्डू), सत्येंद्र स्वरूप दुबे, सहित अन्यज कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला