home page

मंदसौरः अफीम नीति जल्दी घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

 | 
मंदसौरः अफीम नीति जल्दी घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन


मन्दसौर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अफीम नीति देरी जल्दी घोषित करने की मांग एवं अफीम उत्पादक किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के सचिव परशुराम सिसोदिया की अगुवाई में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा, जनपद सदस्य श्यामलाल मालवीय चावली आदि जिला अफीम अधिकारी अतनु चटर्जी से मिले एवं एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में लिखा कि विभाग द्वारा किसानों के लिए अफीम नीति का निर्धारण नही किये जाने से अफीम उत्पादक किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही है। 1अक्टूम्बर से 10 अक्टूम्बर के बीच अफीम पोस्त बुआई होने से मौसम की अनुकूलता मिलने से उत्पादन भी अच्छा होता है, इसके विपरीत अफीम नीति में देरी की वजह से फसल रोगग्रस्त भी होगी एवं उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। वही इस वर्ष क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण अंतिम समय मे जब अफीम की फसल को पानी की आवश्यकता लगेगी लेकिन पानी नही मिलेगा। देरी से अफीम नीति घोषित होने के कारण किसानों एवं नारकोटिक्स विभाग को अफीम तोल एवं सीपीएस डोडा तुड़ाई एवं तुलाई भी देरी से होगी अधिक गर्मी के कारण अफीम क्वालिटी व तुलाई के दौरान अफीम वजन भी घटती आने की संभावना बनी रहेगी। जिससे अफीम उत्पादक किसानों को पट्टे कटने का भी डर बना रहेगा। साथ ही किसानों को मार्फीन की औसत कम करके सभी अफीम के पट्टे पुराने चीरा वाली पध्दति के ही दिए जाय।एवं पूर्व में कटे सभी पट्टे बहाल किये जाकर अफीम नीति तत्काल घोषित की जाय। कांग्रेसनेताओ ने जीवित नामांतरण परिजनों की आपसी सहमति से किये जाय, अफीम का मूल्य 50 हजार रुपये किया जायें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया