home page

इंदौरः पद्मश्री सम्मान के लिए नामांकित भेरू सिंह चौहान का कलेक्टर ने किया स्वागत

 | 
इंदौरः पद्मश्री सम्मान के लिए नामांकित भेरू सिंह चौहान का कलेक्टर ने किया स्वागत


इंदौर, 4 फरवरी (हि.स.)। कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिए नामांकित भेरू सिंह चौहान का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। भेरु सिंह चौहान को निर्गुण भजन और मालवी संस्कृति में अहम भूमिका निभाने के लिए भारत सरकार द्वारा पदमश्री से सम्मानित किया जाएगा।

भेरू सिंह चौहान मालवा के प्रसिद्ध निर्गुण लोक/कबीर गायक हैं। वे इंदौर जिले की डॉ. अम्बेडकर नगर महू तहसील के छोटे से गांव बजरंगपुरा से आते हैं। इन्हें संगीत की विरासत घर से ही मिली है। इनके पिता मादू चौहान भी कबीर गायन करते थे। निर्गुण भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान पिछले 50 सालों से लोक मौखिक परंपरा को कायम रखने में अपना योगदान दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्म श्री देने की घोषणा की गई, जिसमें मध्य प्रदेश के भेरूसिंह चौहान (कला), बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), हरचंदन सिंह भट्टी (कला), जगदीश जोशिला (साहित्य एवं शिक्षा) और सैली होल्कर (व्यापार एवं उद्योग) शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर