मंदसौरः कलेक्टर ने जनपद मल्हारगढ़ में की जनसुनवाई, 28 लोगों की सुनी समस्याएं
मंदसौर, 02 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कलेक्टर अदिती गर्ग ने मंगलवार को जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के सभागार में जनसुनवाई कर। मल्हारगढ़ क्षेत्र के 28 लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, एसडीएम स्वाति तिवारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का अवलोकन किया एवं नागरिकों की समस्याएं सुनीं। ग्राम मनासाखुर्द निवासी शैलेन्द्र सिंह ने किसान उप पंजीयन के रुपये नही मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर जिला डीएसओ मल्हारगढ़ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ढिकनिया निवासी नागूलाल ने कृषि भूमि का सिमांकन करवाने, वास्तवीक कब्जा दिलवाने, अतिक्रमण संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मल्हारगढ़ जनसुनवाई के दौरान 28 आवेदकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।
मंदसौर में जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 51 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई में आयुष्मान कार्ड बनवाने, आर्थिक सहायता राशि दिलवाने, रास्ता खुलवाने, मुआवजा राशि दिलवाने, छात्रावास में प्रवेश दिलवाने, रिकार्ड सुधार करवाने एवं सीमांकन करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

