home page

सागर: जनगणना कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने 5 अधिकारियों को थमाया नोटिस

 | 
सागर: जनगणना कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने 5 अधिकारियों को थमाया नोटिस


सागर, 08 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में चल रहे जनगणना महाअभियान के अंतर्गत मकानगणना कार्य की धीमी गति को लेकर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर उन्होंने पांच प्रमुख जनगणना चार्ज अधिकारियों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

कलेक्टर ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्य पूर्ण करने हेतु निम्नलिखित समय-सीमा निर्धारित की हैं। बैठक के दौरान कार्य में लापरवाही और धीमी गति के कारण जिले के इन पांच अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया गया है जिनमें पवन कुमार शर्मा मुख्य नगर पालिका एवं जनगणना चार्ज अधिकारी, मकरोनिया ,बालकिशन पटेल मुख्य नगर परिषद एवं जनगणना चार्ज अधिकारी, शाहपुर ,आकाश जैन जनगणना चार्ज अधिकारी, राहतगढ़, प्रेमनारायण सिंह तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी, जैसीनगर, अनिल कुशवाहा तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी बांदरी , हैं।कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि यदि अगले दो दिनों के भीतर इन क्षेत्रों में कार्य की प्रगति में सुधार नहीं दिखता है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया कि केवल चार्ज अधिकारी ही नहीं, बल्कि फील्ड पर काम करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों की भी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। यदि कोई कर्मचारी कार्य में बाधा उत्पन्न करता है या बिना ठोस कारण के कार्य अधूरा छोड़ता है, तो उनपर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मकान गणना का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, जिसे समय-सीमा के भीतर ही पूर्ण करना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे