home page

राजगढ़ः जिले में राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न

 | 
राजगढ़ः जिले में राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न


राजगढ़, 26 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार को आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित रूप से कराया गया। जिले के कुल 5 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति व्यवस्थित रही।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1734 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से प्रथम सत्र में 361 तथा द्वितीय सत्र में 371 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे,जबकि शेष अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज राजगढ़ सहित अन्य केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा कक्षों की स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अभ्यर्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सकी। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रयासों की सराहना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक