home page

राजगढ़ः कलेक्टर की संवेदनशील पहल, जनसुनवाई में आमजन के लिए शीतल छाछ की व्यवस्था

 | 
राजगढ़ः कलेक्टर की संवेदनशील पहल, जनसुनवाई में आमजन के लिए शीतल छाछ की व्यवस्था


राजगढ़, 5 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा ने आमजन की सुविधा के लिए एक सराहनीय और संवेदनशील पहल की है।

कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आने वाले नागरिकों विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए ठंडी और ताजी छाछ की निःशुल्क व्यवस्था की गई। गर्मी के मौसम में जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। कई बार वे लंबे समय तक इंतजार करते हैं, ऐसे में यह शीतल छाछ उनके लिए राहत का माध्यम बन रही है।

जिले में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते रोज हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट जरुर आई, लेकिन गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक