अशोकनगर: कलेक्टर आदित्य सिंह होंगे राज्यपाल द्वारा सम्मानित
अशोकनगर,21 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चर्चाओं में रहने वाले कलेक्टर आदित्य सिंह आगामी 25 जनवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा सम्मानित होंगे।
इस सम्मानित आयोजन में मध्य प्रदेश के तीन कलेक्टरों में अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह का नाम एक नम्बर क्रम पर है। जिनमें बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी दूसरे एवं नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा तीसरे क्रम पर होंगे।
यह आयोजन 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर किया जाना है। जिसमें मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 में उत्कृष्ट कार्य हेतु कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में पुरस्कृत किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार

