home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर किया नमन

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर किया नमन


भोपाल, 04 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश के गौरव, पार्श्व गायक किशोर कुमार जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज़ और विलक्षण प्रतिभा से भारतीय सिनेमा और संगीत जगत को गीतों की अमूल्य विरासत दी। उनके गीत मनोरंजन जगत की अमूल्य धरोहर हैं।

उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जन्मे किशोर कुमार एक महान भारतीय पार्श्व गायक, अभिनेता और संगीतकार थे। उन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली कलाकारों में गिना जाता है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में हजारों लोकप्रिय गाने गाए। पार्श्व गायन के लिए उन्हें आठ बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिले। उन्होंने बेहतरीन कॉमेडी और अभिनय भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत