home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि


भोपाल, 03 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए कैप्टन पाण्डेय का अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के गौरव का अमर अध्याय है। आने वाली पीढ़ियां कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय की राष्ट्रनिष्ठा से सदैव प्रेरित होंगी।

गौरतलब है कि कैप्टन मनोज कुमार पांडेय का जन्म 25 जून 1975 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रुधा (कमलापुर) गांव में हुआ था। कैप्टन पांडेय भारतीय सेना के अधिकारी थे। 3 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त होने पर भारत के सर्वोच्च वीरता पदक परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत