दमोह: मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित हटा दौरे की तैयारियाँ तेज
दमोह, 06 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के 11 मार्च को प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को हटा में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
जनपद पंचायत हटा के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर तथा पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, सभा स्थल की तैयारी, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मंच निर्माण तथा आम नागरिकों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत दोपहर लगभग 12 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी अधिकारियों के साथ प्रस्तावित आयोजन स्थल मॉडल स्कूल मैदान पहुँचे और वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल की क्षमता, मंच की संभावित व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, आमजन के लिए स्थान तथा वाहनों के लिए पार्किंग स्थल का अवलोकन किया और संबंधित विभागों को समय सीमा में सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर हटा विधायक उमा देवी खटीक भी उपस्थित रहीं। उन्होंने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। बैठक और निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश मरकाम, लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री अनिल अठया, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर हटा क्षेत्र में लंबे समय से चर्चा बनी हुई थी। इससे पहले भी उनके हटा आगमन की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन विभिन्न कारणों से कार्यक्रम तय नहीं हो पाया था। अब 11 मार्च को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुट गया है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान हटा क्षेत्र को विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें मिल सकती हैं। क्षेत्र की कुछ लंबे समय से लंबित योजनाओं को स्वीकृति मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सार्वजनिक मंच से हटा आने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि वे शीघ्र ही हटा आकर क्षेत्र के विका
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव

