home page

सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में बारहवीं बार अव्वल आया नगर निगम जबलपुर

 | 
सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में बारहवीं बार अव्वल आया नगर निगम जबलपुर


जबलपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर नगर निगम ने सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर वेटेज स्कोर के आधार पर 99.25 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में लगातार बारहवीं बार अव्वल स्थान हासिल करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सोमवार को बताया कि नगर निगम द्वारा कुल 2 हजार 9 सौ 29 शिकायतों में से लगभग 59.45 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर किया गया। नगर निगम को इसके लिए आज दिनांक 21 सितम्बर 2026 को मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी ग्रेडिंग लिस्ट में प्रदेश में बारहवीं बार प्रथम रैंक ए ग्रेड के रूप में प्राप्त हुआ है। इस प्रकार नगर निगम जबलपुर के द्वारा अधिकतम प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक एवं सकारात्मक निराकरण किया गया। निगमायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी और आगे भी इसी तरह से काम करने की प्रेरणा भी दी।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि शासन स्तर पर प्रतिमाह नगर निगम के कार्यो की ग्रेडिंग जारी की जाती है। जिसके अंतर्गत माह अगस्त 2026 की ग्रेडिंग जारी हुई है, जिसमें जबलपुर को ए ग्रेड और प्रदेश के सभी नगर निगमों में लगातार बारहवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक