home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस की दीं शुभकामनाएं

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस की दीं शुभकामनाएं


भोपाल, 23 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा कि श्रम, कौशल और समर्पण से नए भारत के निर्माण में श्रमिकों की सहभागिता वंदनीय है। हर श्रमिक साथी के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महान विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा की गई थी। यह संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक श्रमिक संगठन है। यह संगठन 'राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित' के मूल मंत्र पर कार्य करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत