मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भाेपाल, 20 मार्च (हि.स.)। अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की आज शुक्रवार को पुण्यतिथि है। अवंती बाई के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- नारी शक्ति, सुशासन, स्वाभिमान और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।मातृभूमि के सम्मान के लिए उनका त्याग व पराक्रम आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े रहने एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
उल्लेखनीय है कि 1857 की क्रांति की महान नायिका रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। उन्होंने 20 मार्च 1858 को ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए मंडला के देवहरीगढ़ में आत्मबलिदान (स्वयं की तलवार से) दिया था। रामगढ़ की रानी ने गुलामी अस्वीकार कर 'वीरांगना' के रूप में शहादत पाई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

