home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनरल बिपिन रावत और मल्हारराव होल्कर को जयंती पर किया नमन

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनरल बिपिन रावत और मल्हारराव होल्कर को जयंती पर किया नमन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनरल बिपिन रावत और मल्हारराव होल्कर को जयंती पर किया नमन


भाेपाल, 16 मार्च (हि.स.)। पूर्व थल सेनाध्यक्ष एवं देश के पहले रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और मराठा साम्राज्य के विस्तारक और होल्कर वंश के संस्थापक, महान योद्धा मल्हारराव होल्कर की आज साेमवार काे जयंती है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें ही महान विभूतियाें काे स्मरण कर उन्हें विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, जनरल बिपिन रावत काे जयंती पर याद करते हुए कहा- मां भारती के वीर सपूत, देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में भारतीय सेना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मातृभूमि के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

एक अन्य संदेश में सीएम डाॅ. यादव ने मल्हारराव हाेल्कर काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा- होल्कर वंश के संस्थापक, मालवा के गौरव, मल्हारराव होल्कर जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। अदम्य साहस और पराक्रम से उन्होंने मराठा साम्राज्य के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोकहित और जनकल्याण के लिए उनके प्रयास सदैव याद किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे