home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल


इंदौर, 11 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) इंदौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां दिनभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ.यादव सुबह पौने ग्यारह बजे इंदौर आएंगे। वे सीधे रेसीडेंसी पहुँचेंगे तथा ज्यूडिशियरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दशहरा मैदान पहुँचकर महापौर मेगा रोजगार मेले में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सिरपुर पहुंचकर स्वामी विवेकानंदजी की मूर्ति स्थापना के लिये भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कनाड़िया जाएंगे। यहाँ वे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जीर्णोद्धार की गयी अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात ब्रिलियेंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सोशल मीडिया संबंधी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे शाम को वायुयान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

इंदौर में आज तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव इस तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा बड़ा गणपति से प्रारंभ होकर गौराकुण्ड, खजूरी बाजार होते हुये राजबाड़ा तक पहुँचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर