मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्रीन बिल्डिंग पर राष्ट्रीय मंथन में शामिल होंगे
भाेपाल, 02 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार काे भाेपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हाॅल में राष्ट्रीय सेमिनार “इनोवेशन्स इन ग्रीन बिल्डिंग प्रेक्टिसेस” में शामिल होंगे। इस सेमिनार में निर्माण क्षेत्र में कार्बन फुटप्रिंट कम करने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही आधुनिक तकनीकों जैसे 3D प्रिंटिंग, स्मार्ट ग्लास और पुनर्नवीनीकरण सामग्री के उपयोग पर भी विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
सेमिनार में इमारतों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर विशेष जोर रहेगा। सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग, प्राकृतिक रोशनी और बेहतर वेंटिलेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण प्रणालियों को अपनाने पर भी फोकस किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। वे सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचकर सेमिनार में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे अपने निवास लौटेंगे। दोपहर 1:30 बजे वे अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल पहुंचेंगे, जहां लगभग तीन घंटे तक अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री पुनः निवास लौटेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

