home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई


भोपाल, 02 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 पुरुष 80 किग्रा वर्ग की मुक्केबाज़ी स्पर्धा में अंकुश के स्वर्ण पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अंकुश ने देश का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को अपने संदेश में अंकुश की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है।

गुलवीर सिंह और नरेंद्र बेरवाल को भी दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमनवेल्थ खेल : 2026 में पुरूष 90+कि.ग्रा. बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी नरेंद्र बेरवाल को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पुरुष 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के स्टॉर एथलीट खिलाड़ी गुलवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों ने इन स्पर्धाओं में भारत के लिए पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत