home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता बोम्मादेवरा को दी बधाई

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता बोम्मादेवरा को दी बधाई


- मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

भोपाल, 14 सितम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीरंदाजी विश्वकप-2026 के अंतर्गत मैक्सिको में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले देश के प्रतिभाशाली तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि बोम्मादेवरा ने तीरंदाजी विश्व कप में पुरूषों की रिकर्व स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। वे इस प्रतियोगिता में पहले भारतीय पुरुष रिकर्व खिलाड़ी भी बने। बोम्मादेवरा की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, अथक परिश्रम, अटूट संकल्प और देश के लिए कुछ कर गुजरने के प्रति उनके जज्बे का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत