home page

झाबुआ: जनगणना में नागरिकों की सहभागिता देश के भविष्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण; निर्मला भूरिया

 | 
झाबुआ: जनगणना में नागरिकों की सहभागिता देश के भविष्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण; निर्मला भूरिया


झाबुआ, 30 अप्रैल (हि.स.)। सशक्त जनभागीदारी से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है तथा जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता देश के भविष्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कही।

मंत्री निर्मला भूरिया गुरुवार को जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रारंभ की गई स्व-गणना प्रक्रिया में सहभागिता करते हुए स्वयं पंजीयन करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहीं थीं। उन्होंने नागरिकों से भी इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ने का आव्हान किया।

इस मौके पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सशक्त जनभागीदारी से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है तथा जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता देश के भविष्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं एवं प्रभावी नीति निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। आधुनिक डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से अब प्रत्येक नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना की यह सुविधा शासन की पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी पहल है, जिससे समय की बचत होने के साथ-साथ सटीक आंकड़ों का संकलन भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्व-गणना प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा