home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि


भोपाल, 22 अप्रैल (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बरसी पर दिवंगत सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले से प्रभावित परिवारों के प्रति भी अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सदैव अपनी 'नो टॉलरेंस' की स्पष्ट नीति रखी है। हमारी सेनाओं ने सीमापार से संचालित हो रहीं आतंकी वारदातों का सही वक्त पर हमेशा प्रत्युत्तर दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम सभी को इसी भाव से आतंकवाद के विरुद्ध निरंतर सजगता और एकजुटता के साथ खड़े रहने की आवश्यकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत