home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्षद स्व. माया त्रिवेदी के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्षद स्व. माया त्रिवेदी के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि


- स्व. माया त्रिवेदी के शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढाँढस

भोपाल, 07 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन में वार्ड क्रमांक-22 की पार्षद स्व. माया राजेश त्रिवेदी के कार्तिक चौक स्थित निवास पहुंचकर उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. माया त्रिवेदी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने श्रीमती माया त्रिवेदी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत माया त्रिवेदी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत