मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस की दीं शुभकामनाएं
भोपाल, 15 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि युवाओं की प्रतिभा, कौशल, नवाचार और उद्यमिता ही विकसित भारत और समृद्ध मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है। हमारी सरकार युवा शक्ति को आत्मनिर्भर, सक्षम और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह विश्वास है कि प्रदेश के युवा अपने कौशल और सामर्थ्य से प्रगति और राष्ट्र निर्माण के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।
गौरतलब है कि हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य मकसद युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा, नई तकनीकी और रोजगार से जुड़े जरूरी स्किल्स के प्रति जागरुक करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

