मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा की दीं शुभकामनाएं
| Jul 29, 2026, 13:28 IST
भोपाल, 29 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, विवेक और जीवन का सही मार्ग भी दिखाते हैं। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है तथा जीवन सफल और सार्थक बनता है। गुरुजनों के आशीर्वाद से सभी के जीवन में ज्ञान, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का प्रकाश बना रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

