home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को नाग पंचमी पर दी बधाई

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को नाग पंचमी पर दी बधाई


भोपाल, 17 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेशवासियों को नाग पंचमी पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के प्रति आस्था, संवेदनशीलता और संरक्षण के संकल्प को और सुदृढ़ करने का पर्व है। नाग देवता का आशीर्वाद सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए। प्रदेशवासी सभी पर्व हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाते रहें ईश्वर से यही कामना है।

उल्लेखनीय है कि नाग पंचमी हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुरक्षा, सर्प भय से मुक्ति और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की जाती है। यह पर्व प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना का भी प्रतीक माना जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत