home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को दी श्रद्धांजलि

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को दी श्रद्धांजलि


भाेपाल, 3 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल गैस त्रासदी के 41 साल पूरे होने पर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही उन्होंने गैस से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारजनों के साथ हैं। मानवता को झकझोर देने वाली ऐसी विभीषिका स्वप्न में भी ना आए, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

बता दें कि भोपाल गैस त्रासदी की आज (3 दिसंबर) 41वीं बरसी है। भोपाल गैस त्रासदी 2-3 दिसंबर 1984 की रात में हुई थी। इस रात यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के एक टैंक से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस रिस गई। चारों ओर भगदड़ मच गई। यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री से करीब 40 टन गैस का रिसाव हुआ था। फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों की सबसे पहले मौत हुई और जहां तक इस जहरीली हवा के झोंके पहुंचे, वहां उसने मौत का तांडव मचाया। ज्यादातर लोग ऐसे थे, जिन्होंने नींद में ही अपनी आखिरी सांस ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे