home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा मुथुपांडी को सिल्वर मैडल जीतने पर दी बधाई

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा मुथुपांडी को सिल्वर मैडल जीतने पर दी बधाई


भोपाल, 27 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स - 2026 में सिल्वर मैडल जीतने पर राजा मुथुपांडी को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स - 2026 में पुरुषों की 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत कर राजा मुथुपांडी जी ने भारत का मान बढ़ाया है। आपका यह पदक देश के हर युवा को आगे बढ़ने की प्रेरणा एवं ऊर्जा देगा। आपको बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत