मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में तीरंदाजी और बॉक्सिंग में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई
- एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड पुरूष टीम ने जीता स्वर्ण पदक
भोपाल, 30 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि भारत के तीरंदाजों ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीत कर एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी के कंपाउंड पुरुष टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी जीत के लिए शुभकामनाएं दी।
बॉक्सिंग में पदक जीतने पर कपिल पोखरिया को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में मेन्स 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर कपिल पोखरिया को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पोखरिया की यह उपलब्धि देश के युवा मुक्केबाजों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिल पोखरिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रिया घंघास को बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 के महिला 60 कि.ग्रा. बॉक्सिंग इवेंट में प्रिया घंघास को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रिया की कड़ी मेहनत और शानदार खेल भावना सराहनीय है। प्रिया की इस उपलब्धि ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रिया के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

