home page

छिंदवाड़ाः पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुर में व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम में हो रही जैविक खेती

 | 
छिंदवाड़ाः पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुर में व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम में हो रही जैविक खेती


छिंदवाड़ाः पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुर में व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम में हो रही जैविक खेती


छिंदवाड़ा, 13 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आदिवासी अंचल के छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से उन्नत खेती सिखाने के लिए पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गृह वाटिका बनाकर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावसायिक व रोजगारोन्मुखी शिक्षा भी दी जा रही है।

ये प्रयास छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के ग्राम जैतपुर स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुर में शिक्षकों द्वारा जारी है। विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित ट्रेड कृषि के छात्रों के द्वारा टमाटर की खेती की जा रही है।व्यावसायिक शिक्षा के ट्रेड एग्रीकल्चर में वर्तमान में कक्षा 9वी से 12वीं तक 157 छात्र अध्यनरत हैं। जो सोलानीशियस क्रॉप कल्टीवेटर एवं फ्लोरीकल्चरीस्ट जॉब रोल का अध्ययन कर रहे हैं।

प्राचार्य अनूप कैचे ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने स्कूल के पास भूमि में गृह वाटिका का निर्माण किया है। व्यावसायिक शिक्षा में पढ़ाई के अंतर्गत बागवानी की विभिन्न शाखाओं के बारे में छात्रों को सिखाया जा रहा है। कृषि शिक्षक के मार्गदर्शन में छात्रों ने नर्सरी में आम, अमरूद जामुन, सीताफल और नीम आदि के 450 पौधे तैयार किए है। साथ ही विशेष रूप से विद्यालय के किचन गर्दन में मिर्ची, बैंगन लहसुन, मूली, टमाटर गाजर, मैथी मटर आदि सब्जियां भी लगाई गई है। इस उत्पादन को छात्रों द्वारा साप्ताहिक स्टॉल लगाकर विद्यालय के ही अन्य शिक्षकों और छात्रों को बेचा जा रहा है। इससे प्राप्त आय का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए किया जाएगा।

प्राचार्य अनूप कैचे के मुताबिक ये सत्र बहुत अच्छा रहा। प्रयास करेंगे कि आगे भी छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा भी दे।

पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुर में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत छात्रों द्वारा व्यावसायिक कृषि प्रशिक्षक मोहित आम्रवशी के मार्गदर्शन में कृषि के लिए जैविक खाद का उपयोग किया जा रहा है।सभी सब्जियां उक्त भूमि में जैविक खाद व जीवामृत का प्रयोग कर जैविक सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan