जबलपुर : पदोन्नति को लेकर कलेक्टर कार्यालय उच्च न्यायालय में दायर करेगा केवियट
| Jul 21, 2026, 22:07 IST
जबलपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर कार्यालय जबलपुर की स्थापना शाखा राजस्व विभाग द्वारा की जा रही पदोन्नति की कार्यवाही को लेकर उच्च न्यायालय में केवियट याचिका दायर की जायेगी।
जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को जानकारी दी गई कि कलेक्टर कार्यालय, केवियट याचिका में उच्च न्यायालय से प्रार्थना करेगा कि पदोन्नति की कार्यवाही के संबंध में उसके समक्ष कोई याचिका प्रस्तुत की जाती है अथवा प्रस्तुत है तो राजस्व विभाग का पक्ष सुने बिना कोई अंतरिम आदेश पारित न किया जाये।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

