home page

रायसेन: जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 8 लोग गंभीर घायल

 | 
रायसेन: जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 8 लोग गंभीर घायल


रायसेन, 7 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील में रविवार दाेपहर काे जमीनी विवाद काे लेकर एक ही परिवार के दाे पक्षाें में खूनी संघर्ष हाे गया। इस घटना में एक व्यक्ति की माैत हाे गई, जबकि आठ लाेग गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही बेगमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खिंरेटी में एक ही परिवार के दाे पक्षाें के बीच जमीन काे लेकर पुराना विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे दाेनाें पक्षाें में फिर विवाद शुरू हाे गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नाैबत आ गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में 50 वर्षीय थानसिंह कुशवाहा की मौत हो गई, जबकि आठ लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए। घटना की सूचना मिलते ही बेगमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल सिविल अस्पताल बेगमगंज में भर्ती कराया गया है। बेगमगंज एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर यह संघर्ष हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विवाद में यह हुए घायल

वृंदावन कुशवाहा

रोहित कुशवाहा

धारासिंह कुशवाहा

अंजली कुशवाहा।

दूसरा पक्ष

थानसिंह कुशवाहा (मौत)

राजभाई कुशवाहा

शिवराज कुशवाहा

शीलाबाई

नरेंद्र कुशवाहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे