home page

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैतूल में स्थानीय कलाकार से खरीदी माटी की गणेश प्रतिमा, पर्यावरण और लोकल कला का दिया संदेश

 | 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैतूल में स्थानीय कलाकार से खरीदी माटी की गणेश प्रतिमा, पर्यावरण और लोकल कला का दिया संदेश


बैतूल/भोपाल, 14 सितंबर (हि.स.)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को स्थानीय कलाकार द्वारा हस्तनिर्मित मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदी और उसका भुगतान डिजिटल माध्यम से किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए गणेशोत्सव में मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता देने और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता से भी जुड़ा है। मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा के माध्यम से परंपरा के साथ स्थानीय कला और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से स्थानीय कलाकारों और कारीगरों द्वारा तैयार की गई प्रतिमाएं खरीदने का आग्रह किया।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा रोजगार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि स्थानीय कलाकार अपनी मेहनत और हुनर से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं। गणेशोत्सव के दौरान उनसे प्रतिमाएं खरीदने से उनकी कला को बाजार मिलता है और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बनी मिट्टी की प्रतिमाओं को अपनाना कलाकारों के परिश्रम का सम्मान भी है। उन्होंने लोगों से ‘लोकल के लिए वोकल’ की भावना को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों की खरीदारी में स्थानीय कारीगरों और छोटे कारोबारियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा

गणेश प्रतिमा की खरीदी का भुगतान डिजिटल माध्यम से कर खंडेलवाल ने स्थानीय कारोबार में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान ने रोजमर्रा के लेन-देन को आसान और पारदर्शी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे