home page

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री तुलसीराम सिलावट और नारायण सिंह कुशवाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

 | 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री तुलसीराम सिलावट और नारायण सिंह कुशवाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं


भोपाल, 16 नवंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं नारायण सिंह कुशवाह ने सोमवार को राजधानी भाेपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं और लंबित प्रकरणों को मंत्रियों के समक्ष रखा। मंत्रियों ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की आवश्यकता है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर जल्द समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए कहा गया। मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

मंत्री तुलसीराम सिलावट और नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन इस दिशा में समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त सुझावों और शिकायतों को भी गंभीरता से लेकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे