home page

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुन मंत्री पटेल ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

 | 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुन मंत्री पटेल ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश


भोपाल, 02 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा रखे गए प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मंत्री पटेल ने कई प्रकरणों पर अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन मामलों में संबंधित विभाग की विस्तृत प्रक्रिया अथवा अन्य स्तर पर कार्रवाई जरूरी थी, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस दौरान मंत्री पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामने आने वाली प्रत्येक जनसमस्या का गंभीरतापूर्वक परीक्षण किया जाएगा और पात्रता एवं नियमानुसार उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन से जुड़े विषयों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार और संगठन के बीच प्रभावी समन्वय के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे