home page

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री कुशवाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

 | 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री कुशवाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश


भोपाल, 23 सितंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर जल्द समाधान के लिए निर्देशित किया गया।

मंत्री कुशवाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ उन्हें शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर काम कर रही है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन भी कार्यकर्ताओं और आमजन से जुड़े विषयों के समाधान के लिए सक्रियता से काम कर रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर की समस्याओं और जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी मंत्री को दी, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई के संबंध में चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे