home page

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

 | 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण


भोपाल, 14 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का त्वरित समाधान भी कराया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विकास, प्रशासनिक समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री सिंह ने अधिकारियों से चर्चा कर कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया, जबकि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की ताकत हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात खुलकर रखी और मंत्री द्वारा समस्याओं के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे