home page

जबलपुरः जल जन और सेवा संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

 | 
जबलपुरः जल जन और सेवा संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत


जबलपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं सुशासन की यात्रा के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का बुधवार को जबलपुर आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्ण और आत्मीय स्वागत किया गया।

सेवा संकल्प यात्रा का प्रवेश जबलपुर में केंट विधानसभा अंतर्गत रांझी में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, स्वाति गोडबोले, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, निशक्त जन कल्याण प्रकोष्ठ संयोजक संदीप रजक, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, अमित सोनू बचवानी की उपस्थिति में हुआ।

वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही यह यात्रा सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनसंवाद और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर विभिन्न क्षेत्रों से गुजर रही है। यात्रा के जबलपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

स्वागत स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। जबलपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज रांझी में समस्त जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं सेवा यात्रियों द्वारा पौधारोपण किया गया, तत्पश्चात सेवा संकल्प यात्रा इंजीनियरिंग कॉलेज से सतपुला, कांचघर, घमापुर होते हुए बेलबाग से ओमती से मालवीय चौक से शहीद स्मारक गोलबाजार पंहुची जहां सेवा यात्रियों द्वारा सेवा संवाद आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को समझने और उसे व्यवहार में उतारने का संदेश है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा समाज के बीच रहकर सेवा कार्यों में अपनी भूमिका निभाता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर महत्व मिला है और सेवा संकल्प अभियान उसी भावना को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है।

सेवा का संकल्प तभी सार्थक होता है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग उसमें अपनी सहभागिता महसूस करे। यात्रा के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनसेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा यात्रियों का स्वागत करना गौरव का विषय है। सभी सेवा यात्रियों की भागीदारी से नागरिकों में उत्साह और समर्पण से सेवा का संदेश और अधिक व्यापक होगा।यह सेवा संकल्प यात्रा 17 सितंबर से प्रारंभ हुए व्यापक सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जनसंवाद, जन चौपाल, भजन तथा वरिष्ठ नागरिकों की सेवा जैसी गतिविधियों को जोड़ा गया है ।

राकेश सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लेना चाहिए।

नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा सेवा संकल्प अभियान में सभी नागरिक जुड़ रहे हैं और जब नागरिक शक्ति सकारात्मक सामाजिक कार्यों के लिए आगे आती है तो समाज में सेवा की भावना और मजबूत होती है।

रत्नेश सोनकर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का व्यापक अभियान है। जबलपुर में यात्रा का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया है।

यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजर रही यह यात्रा युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने का अवसर दे रही है। यात्रा के दौरान केवल जनसंपर्क ही नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर सेवा गतिविधियों में सहभागिता पर भी जोर दिया जा रहा है।

सेवा यात्रियों ने कहा कि स्वच्छता, वृक्षारोपण, जरूरतमंदों की सहायता और वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद जैसे कार्य समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जबलपुर में मिले आत्मीय स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा संकल्प यात्रा के दौरान शहीद स्मारक स्थित सभागार में आयोजित सेवा संवाद में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाकर जनता की सेवा के संकल्प हेतु सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सेवा संवाद कार्यक्रम को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, गौतम चौहान, योगेंद्र सिंह एवं गौरव राजावत ने संबोधित किया।

सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत स्थल पर पहुंचे और यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

जबलपुर में यात्रा के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ सेवा और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया गया।

यात्रा में शामिल युवाओं ने भी जबलपुर के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा किए गए स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। वाराणसी और वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्राओं को 17 सितंबर को अलग-अलग स्थानों से रवाना किया गया था और इनका उद्देश्य सेवा गतिविधियों तथा जनभागीदारी के माध्यम से अभियान को व्यापक स्वरूप देना बताया गया है।

इस अवसर पर सेवा संकल्प यात्रा में प्रमुख रूप से चल रहे गौतम चौहान, गौरव राजावत, अंकित आर्य, ध्रुव विक्रम सिंह के साथ ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महामंत्री पंकज दुबे, अमित सोनू बचवानी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, अभय सिंह ठाकुर, योगेंद्र राजपूत, राजेश मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, प्रणीत वर्मा, कौशल सूरी, नितिन भाटिया, मनीष जैन कल्लू, सुधांशु गुप्ता, दामोदर सोनी, रवि शर्मा, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही आदि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक