home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक स्व. पिंगली वेंकैया की जयंती पर किया नमन

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक स्व. पिंगली वेंकैया की जयंती पर किया नमन


भोपाल, 02 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के अभिकल्पक स्व. पिंगली वेंकैया की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि स्वतंत्रता सेनानी स्व. वेंकैया ने तिरंगे के अभिकल्पन से देश की एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना को नई पहचान दी। उनका प्रेरणादायी योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पिंगली वेंकैया ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का प्रारंभिक डिजाइन तैयार किया था। उनके द्वारा बनाए गए उस प्रारंभिक डिज़ाइन में लाल और हरे रंग की पट्टी और बीच में चरखा था, जिसमें बाद में बदलाव करके वर्तमान तिरंगा स्वरूप तय किया गया। उन्हें 'झंडा वेंकैया' के नाम से भी जाना जाता है। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, कृषि वैज्ञानिक और भाषा विशेषज्ञ भी थे। उनका जन्म 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के पास हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत