home page

भोपाल: महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन की मांग तेज, महिला कांग्रेस ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान

 | 
भोपाल: महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन की मांग तेज, महिला कांग्रेस ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान


भोपाल, 04 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग को लेकर एक देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में सोमवार को भोपाल के टी.टी. नगर पोस्ट ऑफिस से प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांग दर्ज कराई गई।

अभियान के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि यह कानून महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

संगठन की ओर से यह भी मांग उठाई गई कि आरक्षण लागू करते समय सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया जाए और ओबीसी, एससी तथा एसटी वर्ग की महिलाओं को भी उनका संवैधानिक अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद संतोष कंसाना, महासचिव रूपाली शर्मा और महक राणा, ब्लॉक अध्यक्ष रतन पांडे सहित माया विश्वकर्मा और रेखा मोड समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं। महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से अपील की है कि महिला आरक्षण कानून को बिना देरी लागू करते हुए सभी वर्गों की महिलाओं के लिए समान और न्यायसंगत अवसर सुनिश्चित किए जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे