भोपाल : मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
| Mar 2, 2026, 18:07 IST
भोपाल, 02 मार्च (हि.स.) । मार्च माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की।
सामुहिक गान में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, सचिव एम. रघुराज, सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।
गौरतलब है कि प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस पर मंत्रालय सहित जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों में वंदे-मातरम और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन होता है।
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

