home page

भोजशाला के ऐतिहासिक निर्णय हिन्दूओं के पक्ष में आने पर हिन्दू सेवा परिषद ने किया मिष्ठान वितरण

 | 
भोजशाला के ऐतिहासिक निर्णय हिन्दूओं के पक्ष में आने पर हिन्दू सेवा परिषद ने किया मिष्ठान वितरण


जबलपुर, 15 मई (हि.स.)। वर्षो से चल रहे धार की भोजशाला केस में म.प्र. उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए परिसर को मां सरस्वती मंदिर माना है। हिन्दू सेवा परिषद् ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए हर्ष उल्लास के साथ मालवीय चौक पर मिष्ठान वितरण किया।

हिन्दू सेवा पारिषद के प्रदेश अध्यक्ष एड. अतुल जेसवानी ने कहा कि संगठन के मार्गदर्शक अधिवक्ता विष्णु जैन के अथक प्रयास आज रंग लाए कि इसी प्रकार से फलस्वरूप मां सरसवती मंदिर का फैसला हिन्दुओ के पक्ष में आया। यह भी कहा कि आगे भी अतिक्रमण किए गए मंदिरों को मुक्त कराना बाकी है। आज समस्त हिन्दु समाज हर्ष में है। इस मिष्ठान वितरण में गौरव साहू, अभिषेक अहिरवार, जितेंद्र चिमनानी, अंकित विश्वकर्मा, यश अहिरवार एवं अन्य शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक