home page

मंदसौर : पत्नी और रिश्तेदारों ने ही उतारा था भय्यू लाला को मौत के घाट

 | 
मंदसौर : पत्नी और रिश्तेदारों ने ही उतारा था भय्यू लाला को मौत के घाट


मंदसौर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के सुरजनी गांव में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की हत्या उसकी पत्नी रुखसाना ने ही की थी। विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने साक्ष्य से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी पत्नी फिलहाल फरार है।

जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को हिस्ट्रीशीटर की मौत हुई थी। परिवार ने कहा था कि पुलिस ने 6 लाख लेकर भी मार डाला, लेकिन आरोपों पर पुलिस ने कहा था कि पलंग पेटी में छिपा था, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की टीम ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर वाहिद उर्फ भय्यू लाला को गोली मारी गई थी। मौत दम घुटने से नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई। गोली कान के पीछे लगी और आंख के पास से बाहर निकली थी। इसके बाद हत्या का केस दर्ज किया था।

गुरूवार को प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल, हेमलता कुरील और थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया कि बाबर खान निवासी सुरजनी के द्वारा सुचना दी गई की मृतक वाहीद उर्फ भय्यु लाला पुत्र बाबर खान (42)

निवासी सुरजनी पुलिस के डर से पलंग पेटी मे छुपा था जो दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई थी । उक्त सुचना पर मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम किया जाकर मर्ग जांच में लिया गया था।

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक वाहीद उर्फ भय्यु की मौत गोली लगने से हुई थी जो घटना में आए साक्ष्यो में आधार पर अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 103(1) ,238(ए) बीएनएस का अज्ञात आरोपित के विरुध्द कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की गई थी जिसमें यह खुलासा हुआ है।

जांच में पाया गया कि सहयोगी आरोपित सलमान खान एवं बबलु खान के द्वारा घटना के साक्ष्यो के साथ छेडछाड की जाकर साक्ष्य छुपाये गये है। घटना मे उपयोग हुई अवैध पिस्टल को आरोपितों निशादेही पर जप्त किया गया है एवं आरोपित सलमान खान पुत्र जमाल खान पठान निवासी सुवासरा हाल मुकाम सुरजनी एवं बबलु खान पुत्र अब्दुल गनी पठान निवासी सुरजनी को गिरफ्तार किया गया है जिनको न्यायलय पेश किया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया