राजगढ़ः कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन
राजगढ़, 11 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पुलिस थाना स्थित शिव-पार्वती मंदिर में बुधवार को राधारानी सरकार महिला मंडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
इसके पहले नगर में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या श्रद्वालु शामिल हए। यह कलश यात्रा शहर के बालाजी मंदिर से शुरु हुई, जो पीपल चौराहा, मैन मार्केट, सुभाष चौक, चिंताहरण हनुमान मंदिर होते हुए पुलिस थाना परिसर स्थित शिव-पार्वती मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजन कर कथा का शुभारंभ किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा का वाचन लक्ष्मणशरण महाराज द्वारा किया जा रहा है। उन्होंंने प्रथम दिवस पर कथा का वाचन करते हुए कहा कि भागवत कथा भगवान तक पहुंचाने वाली श्रेष्ठ नौका है। उन्होंंने यज्ञ और ज्ञानयज्ञ के बीच अंतर समझाया साथ ही कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता जी में द्रव्य यज्ञ की तुलना में ज्ञान यज्ञ को श्रेष्ठतम बताया है।
उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य सभी प्रकार के पापों से मुक्त होकर ईश्वर की प्राप्ति करता है। भागवत कथा का आयोजन 11 मार्च से 17 मार्च तक किया जाएगा ,जिसके समापन अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन होगा। कथा के शुभारंभ पर मुख्य यजमान आशा राजेन्द्र शर्मा ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंदरसिंह लववंशी, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, पार्षद गोपाल जाटव, गिरिराज लववंशी, कपिल मीणा सहित बड़ी संख्या में राधारानी सरकार महिला मंडल की सदस्य मौजूद रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

