home page

जबलपुरः बरगी बांध 96 फीसदी भरा, जलस्तर 422.20 मीटर 518 क्यूमेक्स पानी की आवक

 | 
जबलपुरः बरगी बांध 96 फीसदी भरा, जलस्तर 422.20 मीटर 518 क्यूमेक्स पानी की आवक


जबलपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी बांध के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद रविवार रात आठ बजे बांध 96.10 प्रतिशत भर चुका है।

बांध का जलस्तर 422.20 मीटर दर्ज किया गया, जबकि पूर्ण जलभराव स्तर (एफआरएल) 422.76 मीटर है। वर्तमान में बांध में 3056 एमसीएम लाइव जल भंडारण है। बांध में औसतन 518 क्यूमेक्स पानी की आवक हो रही है। जल प्रबंधन के तहत पानी को बिजली उत्पादन और नहरों के माध्यम से छोड़ा जा रहा है।

रानी अवंतीबाई सागर जलविद्युत परियोजना के राइट बैंक पावर हाउस से 194 क्यूमेक्स और लेफ्ट बैंक पावर हाउस से 21 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा लेफ्ट बैंक मेन कैनाल से 7 और राइट बैंक मेन कैनाल से 30 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह कुल डिस्चार्ज 252 क्यूमेक्स दर्ज किया गया।

बांध के सभी गेट फिलहाल बंद हैं। पिछले नौ घंटे में क्षेत्र में 1.38 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि अब तक कुल वर्षा 1157.09 मिलीमीटर दर्ज हो चुकी है।

गत वर्ष इसी अवधि में 8 बजे बांध का जलस्तर 422.65 मीटर था और लाइव क्षमता 3159.50 एमसीएम यानी 99.36 प्रतिशत थी। इस वर्ष वर्तमान जलस्तर पिछले वर्ष की तुलना में कम है, हालांकि बांध लगभग पूरी क्षमता तक भर चुका है। एफआरएल के करीब पहुंच चुके जलस्तर के बीच बांध प्रबंधन लगातार आवक और जल निकासी की निगरानी कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक