जबलपुरः त्रिची में बिगड़े मौसम की सूचना पर नहीं रवाना हो सके शव, एम्बुलेंस वापस लौटीं
| May 3, 2026, 20:49 IST
जबलपुर, 03 मई (हि.स.)। त्रिचि में अचानक मौसम खराब होने के कारण रविवार को ओएफके अस्पताल से निकली एम्बुलेंस को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। सीओडी मोड़ से एम्बुलेंस को वापस अस्पताल लाया गया, जहां कामराज और उनके पुत्र श्रीतमिल के पार्थिव शरीर को मर्चुरी में सुरक्षित रख दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कार्गो विमान के डुमना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोनों के शवों को एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान त्रिचि में मौसम बिगड़ने से विमान के उतरने में असमर्थता की सूचना मिली। इसके चलते एम्बुलेंस को बीच रास्ते से ही वापस ओएफके अस्पताल लौटना पड़ा।
अब संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को मौसम साफ होने पर शवों को दोबारा रवाना किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

