home page

धार : 512 कांवड़ियों ने निकाली बाल गोपाल कांवड़ यात्रा, भक्ति के साथ दिखा अनुशासन और एकता का संदेश

 | 
धार : 512 कांवड़ियों ने निकाली बाल गोपाल कांवड़ यात्रा, भक्ति के साथ दिखा अनुशासन और एकता का संदेश


धार : 512 कांवड़ियों ने निकाली बाल गोपाल कांवड़ यात्रा, भक्ति के साथ दिखा अनुशासन और एकता का संदेश


धार, 17 अगस्त (हि.स.)। श्रावण मास के पावन सोमवार को मध्‍य प्रदेश के धार में बाल गोपाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा में 512 कांवड़ियों ने भाग लिया। बच्चों की अनुशासित और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यात्रा को विशेष बना दिया। आयोजन में श्रद्धा, भक्ति के साथ संस्कार, सामाजिक एकता और सेवा का संदेश भी देखने को मिला।

बाल गोपाल कांवड़ यात्रा की शुरुआत नागचंद्रेश्वर मंदिर से हुई। कांवड़िए पवित्र जल लेकर धारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान मार्ग में गूंजते ‘‘बोल बम-बम भोले’’ और ‘‘हर हर महादेव’’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। बड़ी संख्या में बाल कांवड़ियों की मौजूदगी और उनका अनुशासन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

आयोजन के माध्यम से बच्चों में धार्मिक और सांस्कृतिक संस्कारों के साथ सामाजिक एकता तथा सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। कांवड़ियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरी यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखा गया।

बाल कांवड़ यात्रियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजन के दौरान पुरस्कार भी वितरित किए गए। ‘‘बाल हैं गोपाल हैं, हम भारत के लाल हैं’’ के भाव के साथ आयोजित इस यात्रा में बच्चों की सामूहिक सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। 512 कांवड़ियों की एकजुट भागीदारी और बच्चों के उत्साह के कारण बाल गोपाल कांवड़ यात्रा धार की यादगार धार्मिक यात्राओं में शामिल हो गई।

हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi