home page

लेंसकार्ट विवाद: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लेंसकार्ट शोरूम बंद कराया

 | 
लेंसकार्ट विवाद: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लेंसकार्ट शोरूम बंद कराया


सीहोर, 20 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल नाका स्थित संचालित लेंसकार्ट के शोरूम को बंद कर दिया। कंपनी ने हिंदू कर्मचारियो को माथे पर बिंदी, तिलक लगाने हाथों में कलावा, तुलसी माला, रुद्राक्ष पहन कर ड्यूटी पर आने से मना किया है वही हिजाब पहनने टोपी लगाने पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया है।

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद लेंसकार्ट शोरूम के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। बजरंजगियो द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई और लेंसकार्ट कंपनी शोरूम मालिक से एम्पलाई के लिए जारी किए गए सर्कुलर को तत्काल वापस लेकर माफी मांगने की बात कही गई। माफी नहीं मांगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि लेंसकार्ट कंपनी ने अपने ऑल इंडिया एम्पलाइज के लिए सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में एम्पलाइज को ड्यूटी पर बिंदी लगाकर आने तिलक लगाने और हाथों में कलावा पहन कर आने से मना किया गया है। इसी को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओ सोमवार को देशभर में मौजूद लेंसकार्ट शोरूम के बाहर प्रदर्शन किए हैं।

विहिप ने कहा कि लेंसकार्ट के मालिक पीयूष बंसल द्वार हिन्दू कर्मियों से भेद भाव किया जा रहा है उसके विरोध में प्रदर्शन किया गया है। जब तक कम्पनी मालिक के द्वारा सार्वजनिक रूप से हिन्दू समाज से माफ़ी नहीं मांगी जाती जब तक सीहोर ब्रांच नहीं खुलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा