मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई
| Sep 23, 2026, 15:33 IST
भोपाल, 23 सितम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लाभार्थियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुई यह जनकल्याणकारी पहल स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए विश्वास और सुरक्षा का आधार बनी है। योजना ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज की चिंता से राहत देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

